Death Dr. Shafiqur Rahman Burke ………..नहीं रहे सपा सांसद , इस बार भी बनाये गए थे उम्मीदवार कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

0
126

 

समाजवादी पार्टी के सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क का निधन हो गया है। वह लंबे समय से मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती थे। हाल ही में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भी समाजवादी पार्टी ने इन्हें उम्मीदवार बनाया था।

संभल से सपा के सबसे वरिष्ठ सांसद शफीकुर्रहमान का निधन हो गया है। 94 साल की उम्र में उन्होंने मुरादाबाद के कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। समाजवादी पार्टी के वे सबसे वरिष्ठ सदस्यों में एक थे। वह कई बार समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में मुरादाबाद से भी चुनाव लड़े थे।

साल 2019 लोकसभा चुनाव में संभल से सांसद चुने गए। इस बार उन्हें सपा ने संभल से लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया था। सपा सांसद को इस साल की शुरू में निजी हॉस्पिटल में लंग्स और किडनी में इन्फेक्शन होने की वजह से भर्ती कराया था। समाजवादी पार्टी से वे मुस्लिम नेताओं में से एक थे जो किसी भी मौके पर अपनी बात को बेबाकी से रखते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही अस्पताल में उनके चाहने वालों और पार्टी कार्यक्रताओं और नेताओं का जमावड़ा लग गया। उनके चाहने वालों में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here