Ajay Devgan’s film ‘Shaitan ……… कल आएगी अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’

0
135

 

आजय देवगन की फिल्में लगभग सभी लोगों को पसंद आती हैं क्योंकि अजय देवगन हमेशा अच्छे और विविध किरदारों को प्रस्तुत करते हैं, चाहे वह कॉमेडी हो, एक्शन हो या फिर रोमांटिक फिल्में हों। इस बार, अजय सिनेमाघरों में हॉरर फिल्म का तड़का लगाने वाले हैं। बहुत दिनों से सिनेमाघरों में कोई अच्छी भूतिया नहीं आई है जिससे कि हॉरर फिल्मों के प्रशंसकों का इंतजार बरकरार था। यह इंतजार खत्म करेगी अजय और आर माधवन की फिल्म “शैतान”। इससे दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ी हैं।

25 जनवरी को इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ हुआ था। टीज़र को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। टीज़र देखने के बाद लोगों में फिल्म को देखने की उत्सुकता बढ़ गई है। अब इस इंतजार का अंत होने में बस एक दिन बचा है। 8 मार्च को फिल्म “शैतान” सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है। इस फिल्म ने ट्रेलर में ही लोगों को इतना डरावना और सस्पेंसफुल बना दिया है कि दर्शक इसे देखने के लिए मजबूर हो गए हैं।

“शैतान” फिल्म का निर्देशन विकास बहल ने किया है। इसमें अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका जैसे विशेष कलाकार हैं। ट्रेलर में इन्होंने 2 मिनट 26 सेकंड में ही दर्शकों को अपनी ओर खींच लिया है। तो अब इंतजार का अंत हो चुका है, कल 8 मार्च को सिनेमाघरों में पहुंचें और देखें कि इस फिल्म में कैसा सस्पेंस बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here