यात्री प्रतीक्षालय में व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी

0
60

खण्डवा-बड़ौदा स्टेट हाइवे पर स्थित ग्राम मगरिया फाटे के यात्री प्रतीक्षालय पर सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के सिर में चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर एक एक्सल बाइक भी मिली है, जिसका हेडलाइट टूटा हुआ है, इससे हादसे के पहलू पर भी पुलिस जांच में जुटी है।

एएसपी तरुणेद्र सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त जैतापुर निवासी कैलाश कन्दोले के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल मर्ग कायम किया गया है और पीएम रिपोर्ट के आधार पर जांच की जाएगी। प्रारंभिक तौर पर हत्या और एक्सीडेंट की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here