Pandit Ravi Shankar Shukla University (PRSU) Update : रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय अपडेट … आवेदन प्रक्रिया शुरू

0
242

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (पीआरएसयू) में अध्ययनशालाओं में प्रवेश के लिए चार अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की अधिसूचना जारी की है। स्नातक अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया जा चुका हो अथवा अंतिम वर्ष की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। प्रवेश परीक्षा कब होगी, इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

विश्वविद्यालय में शिक्षा सत्र 2024-25 से अलग-अलग नए पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। इस वर्ष से विश्वविद्यालय अध्ययनशाला में एमकाम की भी पढ़ाई होगी। इसके लिए भी पंजीयन होगे। इसके अलावा मास्टर आफ होटल मैनेजमेंट, फोरेंसिक साइंस और चार वर्षीय बीएड में भी प्रवेश दिए जाएंगे। अभी तक विश्वविद्यालय परिसर में सिर्फ साइंस और आर्ट्स विषयों की पढ़ाई होती थी, लेकिन इस वर्ष से वाणिज्य संकाय भी शुरू हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here