CG BREAKING NEWS : गुढ़ियारी भारत माता चौक के पास बिजली विभाग में जोरदार आग

0
475

रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र स्थित भारत माता चौक के पास बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में भारी आग लग गई है। दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग को बुझाने का काम जारी है। आग इतनी तेजी से फैल रही है कि सैकड़ों ट्रांसफार्मर इसकी चपेट में आ चुके हैं।

घटनास्थल के करीब 24-24 हजार आयल टेंकर्स हैं, जिससे रिहायशी इलाके में बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी के चलते बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और फिर ब्लास्ट के साथ आग लग गई। आग इतनी भीषण है कि धुएं गुब्बारा 5 किलोमीटर दूर से भी दिख रहा है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का प्रयास कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here