Minister Tank Ram Verma , कुम्हारी बस दुर्घटना में मंत्री टंक राम वर्मा ने दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

0
84

 

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कुम्हारी में हुए भीषण बस हादसे में शोक जताया है। श्री वर्मा ने कहा है कि दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अत्यंत गंभीर और दुःखद है। इस दुर्घटना में 13 कर्मचारियों के निधन की पीड़ादायक सूचना प्राप्त हुई है। दुर्घटना में दिवंगत हुए कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदनायें व्यक्त करता हूँ।

मैं ईश्वर से हताहत जनों को सद्गति एवं उनके परिवार जनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन द्वारा दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here