weather update , गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

0
83

 

मध्यप्रदेश के भोपाल में लगातार हो रहे मौसम के बदलाव के कारण आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही नर्मदापुरम, जबलपुर और इंदौर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। राजधानी भोपाल में भी गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

इन दिनों मौसम में हो रहे बदलाव की वजह से लोगों को चिलचिलाती गर्मी और तपती धूप से राहत मिली है। वहीं, मध्य प्रदेश में नर्मदापुरम, जबलपुर और इंदौर में बारिश की संभावना जताई जा रही है। बारिश के बीच मध्यप्रदेश में अप्रैल माह में लू चलने के आसार अब तक दिखाई नहीं दे रहे हैं। तो वहीं, खरगोन में सबसे अधिक 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here