Pandit Dhirendra Shastri , बुरा फसें पंडित धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई … गली गली तलाश रही पुलिस

0
101
Dhirendra Krishna Shastri

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन पर टोल प्लाजा के कर्मचारियों के साथ मारपीट का आरोप लगा है। बीती रात शालिग्राम ने सागर रोड़ स्थित मुगवारी टोल प्लाजा कर्मियों के साथ मारपीट कर दी। वे अपने 10 अन्य साथियों के साथ छतरपुर से आ रहे थे। टोलकर्मियों द्वारा गाड़ी रोकने पर शालिग्राम भड़क गए और साथियों के साथ मिलकर टोलकर्मियों की पिटाई कर दी। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। इसको लेकर गुलगंज थाने में आईपीसी की धारा 323, 294, 506, 427(34) के तहत केस दर्ज किया गया है।

शालिग्राम गर्ग इससे पहले भी विवादों में रह चुके हैं। फरवरी 2023 में मध्य प्रदेश की छतरपुर पुलिस ने धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई सौरभ उर्फ शालिग्राम गर्ग के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। ‘छोटे महाराज’ के नाम से फेमस शालिग्राम पर आरोप था कि उन्होंने एक शादी समारोह में घुसकर दलित परिवार को तमंचे के बल पर धमकाया, जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट भी की। यह घटना छतरपुर जिले के गढ़ा गांव की थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था।

11 फरवरी 2023 को छतरपुर के गढ़ा गांव में एक दलित परिवार की बेटी का विवाह समारोह था। उसी दौरान रात करीब 12 बजे के आसपास बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री का छोटा भाई शालिग्राम गर्ग विवाह समारोह में पहुंचा और लोगों से गाली-गलौज व मारपीट करने लगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here