रायपुर । गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में शारदा सेवा आश्रम (पश्चिम बंगाल) की माताओं के श्रीमुख से माता शबरी के तीन पुत्रो की दो दिवसीय लीला कथा ज्ञान का वर्णन किया गया। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा प्रदेस महामंत्री रामू रोहरा, चेंबर ऑफ कॉमर्स छ.ग के प्रदेस अध्यक्ष अमर पारवानी, संयोजक अशोक बजाज
पहुचें । विधायक पुरन्दर मिश्रा
ने कथा वेदी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। कथा श्रवण के उपरांत उन्होंने कहा कि श्राद्ध और भक्ति से भगवान की प्राप्ति होती है, जिसे माता शबरी ने सिद्ध किया है। भगवान राम के अन्नय भक्त माता शबरी भक्ति और धैर्य के मार्ग पर चल कर भगवान को पाया । विधायक मिश्रा ने आगे कहा कि भक्ति मे वह सकती है जो मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है। जीवन में से कुछ अनमोल पल निकालकर प्रभु की भक्ति हमे करनी चाहिए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तिभाव से सरोबार रहें
- खास खबर
- छत्तीसगढ़
- देश-दुनिया
- धार्मिक
- नेशनल न्यूज़
- बड़ी खबर
- भारतीय जनता पार्टी
- राजधानी
- रायपुर
- समाचार
- हिंदुस्तान न्यूज़ 24






