बड़ी खबर : बीजेपी प्रत्याशी के भतीजे ने मासूम से किया दुष्कर्म …….. कांग्रेस नेता ने किया खुलासा

0
180

कांग्रेस मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी प्रत्याशी पर निशाना साधा। उन्होंने जोबट में हुई एक घटना का जिक्र किया जहां एक 11 साल की बच्ची के साथ बीजेपी प्रत्याशी सुनीता नागर के भतीजे ने दुष्कर्म किया। बच्ची एक विवाह समारोह में शामिल होने गई थी जहां उसने खुले में शौच करने का प्रयास किया था। इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म हुआ।

नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दावा कि उन्होंने करोड़ों शौचालय बनवाए हैं, लेकिन फिर भी ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश क्राइम में नंबर 1 बन रहा है और कानून व्यवस्था सत्ता और सत्ता से जुड़े लोगों के लिए विशेषाधिकार बन गई है। उन्होंने इस घटना की तुलना दिल्ली के निर्भया कांड से की।

नायक ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पब्लिक मीटिंग में कहा कि हाथ उठाओ, कितने लोगों को फोकट में अनाज मिल रहा है। उन्होंने कहा कि या तो राम राज्य में फोकट में अनाज मिलता था या फिर बीजेपी की सरकार में। उन्होंने यह भी बताया कि भारत दुनिया में और भारत में मध्यप्रदेश कुपोषण में नंबर 1 है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here