weather update : छत्तीसगढ़ में मौसम का बदलाव, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

0
119
weather update
weather update

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में रविवार शाम से मौसम में बदलाव देखा गया है। बीती रात को यहां बारिश हुई और सोमवार सुबह भी बादलों की छाया महसूस हुई। बारिश के पश्चात तापमान में कमी आई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज रायपुर समेत प्रदेश के अन्य इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही, प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी और ओले गिरने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने रायपुर के साथ-साथ दुर्ग, राजनांदगांव, कोरबा, बलौदाबाजार, सूरजपुर, और दंतेवाड़ा समेत अन्य कई जिलों में तेज आंधी और बिजली गिरने के अनुमान किए गए हैं। आज राजधानी रायपुर में दिन भर बादलों की छाया रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here