छत्तीसगढ़: पूर्व नक्सली ने 10वीं की परीक्षा पास की, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने वीडियो कॉल पर दी बधाई , डिप्टी सीएम नक्सल संगठन से कहा

0
95

 

छत्तीसगढ़ में साय सरकार के आते ही नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। अब तक कई इनामी नक्सलियों ने स्वयं आत्मसमर्पण किया है और कई मुठभेड़ में मारे गए हैं। इसी बीच, एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको आश्चर्यचकित कर दिया।

पूर्व नक्सली दिवाकर ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा पास कर दी है। इसकी खुशी में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने उन्हें वीडियो कॉल पर बधाई दी। दिवाकर पर पहले 14 लाख रुपए का इनाम था।

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एक्स पर एक पोस्ट कर वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “पूर्व में नक्सली रहे दिवाकर जी ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा पास कर ली उन्हें बहुत बहुत बधाई। दिवाकर और उनकी पत्नी ने 17 वर्षों तक नक्सली के रूप में कार्य किया। अब मुख्य धारा में समाज में एक अलग पहचान बना रहे हैं। दिवाकर जैसे कई युवा जो पहले भटक गए थे अपना भविष्य गढ़ने के लिए शिक्षा की राह पर निकल पड़े हैं। नक्सल संगठन में जुड़े लोगों से विनम्र निवेदन है वे अपना हथियार छोड़ दें और समाज के हित में काम करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here