Double murder in Raipur : रायपुर में डबल मर्डर की घटना

0
93

 

रायपुर, छत्तीसगढ़ की राजधानी में मंगलवार की सुबह एक भयानक डबल मर्डर की घटना सामने आई है। इस घटना के चलते पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।

आरोप है कि योगेश नामक पति ने पहले अपनी पत्नी जानकी को मौत के घाट उतारा और फिर अपनी बेटी आरती को भी मौत की नींद सुला दी। योगेश ने टांगी का इस्तेमाल करके इन दोनों की हत्या की।

यह घटना रायपुर के खरोरा इलाके में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने आरोपी पति योगेश वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

योगेश को अपनी पत्नी और बेटी के चरित्र पर शक था, जिसकी वजह से उसने इस दर्दनाक वारदात को अंजाम दिया। योगेश ने इस खूनी वारदात को तब अंजाम दिया जब उसका बेटा घर पर भी था।

इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। साथ ही पड़ोसियों से भी पूरे घटना के बारे में जानकारी ले रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here