आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित

0
101

मध्य प्रदेश समाचार / जिला: जिले के कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन में सहायक आयुक्त आबकारी अधिकारी मंदाकिनी दीक्षित ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। अधिक मूल्य पर मदिरा विक्रय करने के आरोप में विभाग ने एक दिन के लिए पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। इसके साथ ही दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, कम्पोजिट मदिरा दुकान बाबड़िया, नॉवेल्टी, मक्सी रोड, खातेगांव और हरणगांव की शराब दुकानों पर यह कार्यवाही की गई है। इन दुकानों पर लगातार अवैध रेट पर शराब विक्रय की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया।

निलंबित लाइसेंस की अवधि 25 से 29 मई तक रहेगी, इस दौरान ये दुकानें एक-एक करके बंद रहेंगी। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई का उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना और मदिरा विक्रय को नियमानुसार सुनिश्चित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here