धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की मेजर इकबाल से होगी जबरदस्त टक्कर, नए गाने में मिला बड़ा हिंट

0
13

धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह की मेजर इकबाल से होगी जबरदस्त टक्कर, नए गाने में मिला बड़ा हिंट

मुंबई। अभिनेता Ranveer Singh की बहुप्रतीक्षित फिल्म Dhurandhar 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने एक बड़ा सरप्राइज देते हुए इसके पेड प्रीव्यू की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 18 मार्च की शाम 5 बजे से पेड प्रीव्यू होंगे, जबकि फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हाल ही में फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसमें बैकग्राउंड में पुराने पंजाबी गाने Aari Aari का नया वर्जन सुनने को मिला। इसके बाद मेकर्स ने यह गाना भी रिलीज कर दिया। गाने के एक खास फ्रेम में रणवीर सिंह खून से लथपथ नजर आते हैं, जिससे फिल्म की कहानी को लेकर बड़ा संकेत मिला है।
मेजर इकबाल से होगी सबसे बड़ी भिड़ंत
फिल्म के पहले भाग में रणवीर सिंह के किरदार हमजा की टक्कर रहमान डकैत से दिखाई गई थी। उस दौरान Akshaye Khanna और Sanjay Dutt भी कहानी का अहम हिस्सा थे और दोनों ने मिलकर रहमान डकैत का अंत किया था।
लेकिन ‘धुरंधर 2’ में कहानी नया मोड़ लेती नजर आ रही है। इस बार हमजा की सबसे बड़ी भिड़ंत मेजर इकबाल से होगी। इस खतरनाक विलेन का किरदार Arjun Rampal निभा रहे हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।
दरअसल, पहले भाग में यह खुलासा हुआ था कि मुंबई हमले के पीछे मेजर इकबाल का ही हाथ था। इसी वजह से हमजा उससे बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।
गाने के फ्रेम से मिला बड़ा संकेत
‘आरी-आरी’ गाने में एक ऐसा दृश्य सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह बुरी तरह घायल दिखाई देते हैं। माना जा रहा है कि यह फिल्म के किसी बड़े एक्शन सीक्वेंस या क्लाइमैक्स का हिस्सा हो सकता है।
फिल्म के निर्देशक Aditya Dhar ने इस सीन के जरिए दर्शकों के बीच जबरदस्त बज क्रिएट कर दिया है। अब दर्शकों को इंतजार है कि 19 मार्च को रिलीज के बाद रणवीर सिंह और अर्जुन रामपाल के बीच यह टक्कर कितनी जबरदस्त साबित होती है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here