खास खबर: 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या: पुलिस जांच में जुटी

0
35

 

कोरबा\  जिले के पोड़ीबहार क्षेत्र से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां 24 वर्षीय युवक साहिल मेखले ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। युवक की खुदकुशी का कारण अज्ञात है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक साहिल मेखले अपने माता-पिता से अलग रहता था। एक साल पहले ही उसका विवाह हुआ था और उसकी पत्नी कुछ दिनों से अपने मायके गई हुई थी। सुबह पड़ोसियों द्वारा दरवाजा खटखटाने पर जब साहिल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और देखा कि साहिल का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था। पुलिस ने तुरंत साहिल के परिजनों को सूचित किया और शव को अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, पुलिस अज्ञात कारणों की जांच में जुटी हुई है।

इस घटना ने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया है और परिवार में शोक की लहर है। पुलिस की जांच से ही आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here