बड़ी खबर: राहुल गांधी दिल्ली एयरपोर्ट से कोर्ट में पेश होने के लिए बेंगलुरु रवाना, मानहानि मामले में दर्ज है केस

0
43

 

दिल्ली\ कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए रवाना हुए हैं। वे यहां एक मानहानि मामले में कोर्ट में पेश होंगे। यह मामला कर्नाटक भाजपा द्वारा 2023 के राज्य विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यधारा के समाचार पत्रों में कथित रूप से अपमानजनक विज्ञापन प्रकाशित करने के संबंध में दर्ज करवाया गया था।

कोर्ट ने राहुल गांधी को 7 जून को पेश होने के लिए कहा है। इससे पहले, राहुल गांधी को सूरत जिला अदालत ने मानहानि के एक मामले में दो साल की सजा सुनाई थी, जिसके कारण उनकी संसद सदस्यता चली गई थी। हालांकि, बाद में हाई कोर्ट से राहुल गांधी को राहत मिली और उनकी सजा पर रोक लगा दी गई थी।

राहुल गांधी को शुक्रवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वे मामले में पेश होने के लिए बेंगलुरु के लिए रवाना हुए। भाजपा ने शिकायत में आरोप लगाया था कि स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञापन और 2023 के राज्य विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस द्वारा ‘झूठे प्रचार’ ने भाजपा की छवि को नुकसान पहुंचाया है। यह मामला कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी), मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here