चलती वैगनआर कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचा चालक, कार जलकर खाक

0
111

 

जांजगीर \ जांजगीर जिला के पामगढ़ में आज देर शाम एक चलती कार में आग लग गई। समय रहते कार चालक ने नीचे उतरकर अपनी जान बचा ली। यह घटना भादरा जैतखाम स्थल के पास की है। स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पामगढ़ से जिला जांजगीर जाने वाले मुख्य मार्ग के ग्राम भदरा में जैतखाम स्थल के पास जांजगीर की ओर जा रही वैगनआर कार में अचानक आग लग गई। आग लगने का आभास होते ही कार चालक ने जल्दी से नीचे उतरकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते कार आग की लपटों में बदल गई। बताया जा रहा है कि कार ग्राम मेहंदी निवासी की है। वह कोरबा से वापस मेहंदी की ओर जा रहा था, तभी लगभग 8 बजे के आसपास भदरा गांव पहुंचते ही कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते कार में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here