CG CRAIM : शराब दुकान के गार्ड की गला रेतकर आरोपी फरार

0
45

 

 कवर्धा \ रविवार रात करीब 11 बजे कवर्धा के बायपास रोड स्थित सरकारी शराब दुकान के सुरक्षा गार्ड का अज्ञात लोगों ने गला रेत दिया। गार्ड को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल गार्ड का नाम रुस्तम कुमार है, जो नाइट ड्यूटी पर तैनात था।

बताया जा रहा है कि यह गार्ड दुकान पर ही था, जब उस पर हमला हुआ। इस वारदात की पुष्टि कबीरधाम एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में सिटी कोतवाली थाना में धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घायल गार्ड को सामान्य चोटें आई हैं और जिला अस्पताल में उसका उपचार किया गया। गार्ड भी शराब के नशे में था, उसकी स्थिति सामान्य होने के बाद पूछताछ की जाएगी। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here