पूर्व विधायक के बंगले में गार्ड की ड्यूटी कर रहे आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

0
113

 

कोंडागांव  \ पूर्व विधायक मोहन मरकाम के बंगले में तैनात आरक्षक सम्पत मंडावी (पिता सुखधर मंडावी, निवासी भानपुरी) ने बुधवार को ग्राम लंजोड़ा बुकापारा के नदी किनारे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नदी किनारे गाय-बैल चरा रहे ग्रामीण ने फांसी के फंदे पर लटके युवक की लाश देखकर तुरंत सरपंच और अन्य ग्रामीणों को सूचना दी।

सरपंच ने तत्काल घटना की जानकारी कोतवाली थाना को दी। घटना स्थल पर कोतवाली पुलिस पहुंचकर जांच कर रही है। घटना की खबर लगते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि मृतक सम्पत मंडावी बुधवार सुबह 10 बजे विधायक के बंगले में गार्ड की ड्यूटी करने के बाद वापस घर जाने निकला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here