सेक्स रैकेट की खबर पर पुलिस ने होटल में मारा छापा, मौके से मिली रशियन युवती

0
99

 

मध्यप्रदेश \ मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में एक होटल में रशियन युवती के मिलने से पुलिस विभाग सकते में आ गया। आनन-फानन में पुलिस का एक दल होटल पहुंचा और रशियन युवती के बारे में जानकारी एकत्रित करने लगा। बताया जाता है कि माढ़ोताल के पास स्थित इस होटल में एक रशियन युवती पिछले एक हफ्ते से रह रही थी।

स्थानीय माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि आईटीआई तिराहे के पास स्थित होटल मिड जर्नी में एक विदेशी युवती 3 जून से रह रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने होटल में जाकर देखा तो वहाँ पर 34 साल की एक रशियन युवती थी।

युवती का पासपोर्ट और वीजा चेक किया गया तो पता चला कि वह टूरिस्ट वीजा पर भारत आई हुई है और उसका वीजा 2025 तक वैध है। पुलिस ने यह भी बताया कि रशियन युवती के होटल में ठहरने की जानकारी होटल संचालक ने पुलिस को नहीं दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here