धमतरी में माँ-बेटी ने फांसी लगाकर दी जान, शवों को जब्त कर जाँच में जुटी पुलिस, कारण अज्ञात

0
58

 

धमतरी \ धमतरी: प्रदेश के धमतरी जिले में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ माँ और बेटी ने एक ही साथ फांसी लगाकर जान दे दी है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर जाँच शुरू कर दी है। यह घटना कोतवाली थाना इलाके के बनियापारा शिव चौक की बताई जा रही है, जहाँ मकान के भीतर से शवों को बरामद किया गया है।

पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए उनके परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर रही है। हालाँकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों ने किन वजहों से यह आत्मघाती कदम उठाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here