बड़ी खबर : मौदहापारा थाने में चला ब्लेड : बयान देने पहुंचे युवक पर महिला का हमला, बिगड़ा माहौल

0
323

राजधानी के मौदहापारा थाने में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां थाने के भीतर ही ब्लेड चलने की खबर से माहौल बिगड़ गया। कल देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद आज थाने में दोनों पक्षों ने जमकर हंगामा किया।

जानकारी के अनुसार, बयान देने पहुंचे प्रार्थी पर थाने के अंदर ही कल से हिरासत में ली गई एक महिला ने ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। मौदहापारा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।

घटना के बाद घायल युवक के परिजन और स्थानीय लोगों ने मौदहापारा थाने का घेराव कर दिया, जिससे माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल बुलाया और हालात को शांत करने की कोशिश की।

इस घटना ने पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि थाने के अंदर सुरक्षा व्यवस्था में इतनी बड़ी चूक कैसे हो सकती है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही सभी तथ्यों को सामने लाने का वादा किया है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here