श्रीमंत झा ने पैरा आर्म रेसलिंग में विदेशों में लहराया परचम

0
36

भिलाई के श्रीमंत झा ने दोनों हाथों में केवल 4 उंगलियाँ होने के बावजूद अपनी इस कमी को अपने लक्ष्य की राह का रोड़ा नहीं बनने दिया। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पैरा आर्म रेसलिंग में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कीं। छत्तीसगढ़ की ओर से भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले इस खिलाड़ी ने खेल मंत्री टंक राम वर्मा से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुलाकात के दौरान खेल मंत्री ने पैरा आर्म रेसलिंग में उनके शानदार प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें इस खेल में और निखार लाने के लिए विदेशों में प्रशिक्षण की व्यवस्था में आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

वर्तमान में श्रीमंत एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने आर्म रेसलिंग में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल किए हैं। पांच विश्व चैंपियनशिप जीतने वाले श्रीमंत झा का अगला लक्ष्य पैरा ओलंपिक्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर देश के लिए पदक जीतना है। उनकी हिम्मत, अथक परिश्रम और देश के लिए कुछ कर गुज़रने की ललक सभी के लिए सच्ची प्रेरणा है। श्रीमंत ने अब तक 48 अंतर्राष्ट्रीय पदक हासिल किए हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here