मुख्यमंत्री के जनदर्शन में बहनों से मुलाकात, महतारी वंदन योजना के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

0
42

रायपुर \ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का साप्ताहिक जनदर्शन आज से प्रारंभ हो गया है। पहले ही दिन प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों से आए आम नागरिकों एवं विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया। जनदर्शन में मुख्यमंत्री सहज रूप से सभी से मिलकर उनकी समस्याओं के संबंध में आवेदन ले रहे हैं।

माताओं एवं बहनों के समूह ने महतारी वंदन योजना लागू करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के खाते में हर महीने एक हजार रूपए मिलने से उनकी हर छोटी-बड़ी समस्या दूर हो रही है। इस राशि से बहने अपने बच्चों की आवश्यक जरूरतों को भी पूरी कर रही हैं। महतारी वंदन योजना से माताओं एवं बहनों को आर्थिक रूप से संबल मिला है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस योजना की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हमेशा से महिलाओं के कल्याण और उनके सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार भविष्य में भी ऐसी योजनाएं लाती रहेगी जो महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगी।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here