पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पंडित विद्याचरण शुक्ल की जयन्ती 2 अगस्त 2022 को निगम मुख्यालय भवन के सामने निगम के शहीद पण्डित रविशंकर शुक्ल उद्यान परिसर में स्थित मूर्ति के समक्ष नगर निगम संस्कृति विभाग द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित

0
44

 रायपुर- पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल की जयन्ती दिनांक 2 अगस्त 2022 मंगलवार को 10.30 बजे राजधानी शहर में रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के सामने नगर निगम के शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल उद्यान परिसर में उनकी मूर्ति के समक्ष नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से उन्हें सादर नमन करने पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया है. उक्त जानकारी नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के प्रभारी अधिकारी एवं प्रभारी अधीक्षण अभियन्ता श्री हेमंत शर्मा ने देते हुए बताया कि नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग द्वारा पूर्व केन्द्रीय मन्त्री शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल की जयन्ती पर दिनांक 2 अगस्त 2022 मंगलवार को सुबह 10.30 बजे रायपुर नगर पालिक निगम के मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के सामने शहीद विद्याचरण उद्यान परिसर में स्थित उनकी मूर्ति के समक्ष आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम हेतु आवश्यक साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए पुष्प, पुष्पमाला, फूलों की पंखुड़ियाँ आदि सहित अन्य सामान्य यथोचित व्यवस्था सुनिश्चित करवाये जाने हेतु रायपुर नगर पालिक निगम के सम्बंधित जोन क्रमांक 4 के जोन कमिश्नर श्री विनय मिश्रा को निर्देशित किया गया है.

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here