बड़ी खबर : 15 गोवंशों की मौत , आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

0
186

 

राजधानी रायपुर के समीप स्थित तिल्दा इलाके में एक लापरवाह वाहन चालक की करतूत सामने आई है। चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए गोवंशों के झुंड को रौंद दिया, जिसके परिणामस्वरूप 15 गोवंशों की मौत हो गई। यह दुखद घटना तिल्दा ब्लॉक के किरना गांव की है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और बीच सड़क पर चक्काजाम कर प्रदर्शन करने लगे। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। यह घटना रायपुर के तिल्दा थाना क्षेत्र में हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here