बड़ी खबर : होटल बेबीलोन में मिली लाश, प्रेमी का शव रेलवे ट्रैक पर

0
54

रायपुर / दिनांक 06.07.24 को थाना सरस्वती नगर में दर्ज गुम इंसान क्रमांक 27/24 के मामले में वाणी गोयल, पिता अशोक गोयल, उम्र 26 साल, निवासी मारूति लाइफस्टाइल मकान नं. 29/05 कोटा थाना सरस्वती नगर, रायपुर की पतासाजी की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण और अन्य माध्यमों से वाणी गोयल के मोबाइल फोन का लोकेशन नागपुर (महाराष्ट्र) में पाया गया। पुलिस टीम के सदस्य तत्काल नागपुर रवाना हुए और मोबाइल फोन को रिकवर कर गुम इंसान की पतासाजी की जा रही थी।

दिनांक 07.07.2024 के प्रातः, थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत उरकुरा स्थित रेलवे ट्रैक पर विशाल गर्ग, पिता राजकुमार गर्ग, उम्र 30 साल, निवासी चंदगीराम हाईट्स, तृतीय तल म.नं. 302, थाना सिटी कोतवाली, जिला अम्बिकापुर का शव मिला। जी.आर.पी रायपुर द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

दिनांक 07.07.2024 को थाना गंज क्षेत्रांतर्गत जेल रोड स्थित होटल बेबीलोन इन के कमरा नं. 416 में एक युवती के मृत अवस्था में होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम द्वारा मृतिका की पहचान गुम इंसान वाणी गोयल, पिता अशोक गोयल, उम्र 26 साल, निवासी मारूति लाइफस्टाइल मकान नं. 29/05 कोटा थाना सरस्वती नगर, रायपुर के रूप में की गई। थाना गंज पुलिस द्वारा मृतिका का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराकर घटना से संबंधित सी.सी.टी.वी. फुटेजों का अवलोकन, तकनीकी विश्लेषण सहित अन्य माध्यमों से समस्त तथ्यों की जांच की जा रही है।

होटल बेबीलोन इन के दस्तावेजों में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों की उपस्थिति दिनांक 06.07.2024 को दोपहर 01.30 बजे होटल में पायी गई थी। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here