CG CRIME : जिले में सनसनीखेज हत्या : 20 दिनों से लापता युवक का शव मिला

0
47

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक युवक पिछले 20 दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ के बाद हत्या का खुलासा हुआ। आरोपियों की निशानदेही पर पुलगांव नाले से एसडीआरएफ और स्थानीय मछुवारों की मदद से युवक के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

सोमनी थाना टीआई रामेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान गांव बैगाटोला निवासी दिनेश आदिल के तौर पर हुई है। दिनेश 17 जून से लापता था और उसके परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट सोमनी थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही दिनेश की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस ने शक के बिना पर दो युवकों को हिरासत में लिया, जो आखिरी बार दिनेश के साथ देखे गए थे।

दोनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने दिनेश आदिल के साथ शराब पी थी। इस दौरान उनका विवाद हो गया और दोनों ने मिलकर दिनेश को मौत के घाट उतार दिया और शव को पुलगांव नाले में फेंक कर फरार हो गए।

इस सनसनीखेज घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है और पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here