father in law and daughter in law , ससुर-बहू के रिश्ते को किया कलंकित : सात साल बाद सामने आई चौंकाने वाली कहानी

0
31

 

वैसे ससुर-बहू के रिश्ते को पिता-बेटी की तरह माना जाता है, लेकिन बदायूं में इस रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपनी बहू को लेकर फरार हो गया। बेटे ने अपने पिता और पत्नी की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। सात साल बाद ससुर और बहू एक साथ मिले, तब पता चला कि दोनों ने शादी कर ली है और उनका एक बच्चा भी है।

पूरा मामला बदायूं जिले के दबतोरी चौकी क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने कुछ दिन पहले बिसौली पुलिस को शिकायत दी कि उसकी शादी 2016 में वजीरगंज क्षेत्र की एक युवती से हुई थी। साल भर दोनों साथ रहे, लेकिन अगले साल पत्नी और उसके पिता कहीं गायब हो गए। सात साल बाद उसे पता चला कि दोनों चंदौसी में रह रहे हैं और उन्होंने शादी कर ली है।

पुलिस ने उन दोनों को पकड़कर थाने लाया, तब पता चला कि बहू चार साल पहले ससुर के साथ भाग गई थी। दोनों ने शादी कर ली थी और अब उनका एक बेटा भी है। विवाहिता ने कहा कि वह अपने पति से परेशान थी, इसलिए अपनी मर्जी से ससुर के साथ भागी और उनसे शादी की। उसने यह भी कहा कि शादी के वक्त उसका पति नाबालिग था, इसलिए वह उस शादी को नहीं मानती।

महिला ने ससुर संग शादी के दस्तावेज भी पुलिस को दिखाए। दोनों ने फिर कोर्ट मैरिज कर ली। अब उनका दो साल का बेटा भी है और वे दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं। महिला ने बताया कि गांव में बदनामी के डर से वे चंदौसी जाकर रहने लगे हैं। इस कारण पुलिस को दोनों को छोड़ना पड़ा। यह मामला अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here