पुलिस-नक्सली मुठभेड़ : एक महिला नक्सली ढेर

0
43

 

जिले के धुर नक्सल प्रभावित छोटे बेठिया थानाक्षेत्र के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में जवानों ने नक्सलियों की कंपनी नंबर 5 की एक महिला नक्सली को मार गिराया है।

बिनागुंडा इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की खबर पर डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त पार्टी को सर्चिंग पर रवाना किया गया था। इस दौरान नक्सलियों से जवानों का सामना हो गया, जिसके बाद करीब एक घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी हुई। नक्सली जंगल की आड़ लेकर भाग निकले। मौके की सर्चिंग के दौरान एक महिला नक्सली का शव बरामद किया गया, साथ ही एक थ्री नॉट थ्री राइफल समेत अन्य हथियार और नक्सल सामग्री भी बरामद की गई।

यह वही इलाका है जहां जवानों ने पहले 29 नक्सलियों को ढेर किया था। एसपी इंदिरा कल्याण एलिसेला ने बताया कि नक्सलियों की कंपनी नंबर 5 के इलाके में मौजूद होने की सूचना पर सर्च ऑपरेशन लॉन्च किया गया था। नक्सलियों की इस कंपनी को खूंखार नक्सली कमांडर राजू सलाम लीड करता है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया गया है, और जवानों की टीम अभी भी इलाके में मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here