छत्तीसगढ़ का मंत्रिमंडल आज अयोध्या दौरे पर, CM विष्णु देव साय बेर फल की टोकरी करेंगे रामलला को भेंट

0
43

रायपुर: छत्तीसगढ़ का पूरा मंत्रिमंडल आज अयोध्या जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, “भांचा राम के दर्शन करने हम जा रहे हैं।” मुख्यमंत्री इस मौके पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी भी उपहार स्वरूप रामलला को भेंट करेंगे।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर माता शबरी की पवित्र धरती शिवरीनारायण से बेर फल की टोकरी के अलावा साय विष्णुभोग चावल, कोसा वस्त्र, कारी लड्डू, अनरसा और सीताफल सहित अन्य सामग्री भी रामलला को भेंट करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रभु श्रीराम ने शिवरीनारायण में ही माता शबरी के जूठे बेर खाये थे। यह भेंट ननिहाल से अपने भांचा राम को दी जाएगी। प्रभु श्रीराम का छत्तीसगढ़ के जनजातीय लोगों से गहरा स्नेह था। माता शबरी के जूठे बेर की कहानी रामायण की सबसे मर्मस्पर्शी कहानियों में से एक है।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg