सड़कों पर घूम रही 20 मवेशियों को गोठान भेजा गया

0
30

रायपुर। रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक 9 द्वारा जेडी कॉलोनी से 20 मवेशियों को पकड़कर गोठान भेजा गया। जोन के अलग – अलग क्षेत्रों से सप्ताह भर में 39 मवेशी पकड़े जा चुके हैं।
जोन कमिश्नर संतोष पांडे ने बताया कि जोन स्वास्थ्य अधिकारी महेंद्र कलिहारी और सेनेटरी इंस्पेक्टर भोला तिवारी की टीम आज सुबह 9 बजे तक जेडी कॉलोनी क्षेत्र में खोजबीन कर 20 आवारा मवेशियों को पकड़ा। बाद में उन्हें फुंडहर स्थित गोठान में भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here