प्रदेश कांग्रेस का विधानसभा घेराव : भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

0
44

रायपुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 24 जुलाई 2024, बुधवार को प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध, हत्या, लूट, बलात्कार जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव का आयोजन किया। प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक बैज के नेतृत्व में हुए इस विरोध प्रदर्शन में जनता की आवाज को बुलंद किया गया।

कांग्रेस ने भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले छः महीने में सरकार बिजली दरों में अंधाधुंध बढ़ोतरी और अघोषित बिजली कटौती से आमजन जीवन को प्रभावित किया है। इसके अलावा, प्रदेश के किसान अमानक खाद और बीज को लेकर परेशान हैं। इन सभी मुद्दों पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने और जनता की आवाज को विधानसभा के समक्ष रखने के लिए घेराव किया।

महामंत्री, शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी, रायपुर, कामरान अंसारी ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराध और सरकार की विफलताओं के खिलाफ जनता में आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। इस घेराव के माध्यम से कांग्रेस ने जनता की समस्याओं और मुद्दों को उठाने का प्रयास किया है।

इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध किया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg