BREAKING NEWS  : भाजपा प्रवक्ता के फॉर्महाउस में मिली लाश  

0
89

 

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के कोटेरा गांव में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के फॉर्महाउस में खून से लथपथ 50 वर्षीय संजय ठाकुर की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार, कोटेरा से खरखरा मार्ग पर स्थित फॉर्महाउस में धारदार हथियार से संजय ठाकुर पर हमला कर उनकी हत्या की गई है। डौंडीलोहारा थाना प्रभारी लक्ष्मी जयसवाल ने पुष्टि की है कि धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग की हत्या की गई है और जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

फिलहाल फॉरेंसिक और डौंडीलोहारा पुलिस घटना की गहन जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों और आरोपियों का पता लगाया जा सके।