BREAKING : छत्तीसगढ़ के इस सरकारी स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी

0
100

 

छत्तीसगढ़  के सारंगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 15 अगस्त तक एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी एक अज्ञात युवक द्वारा स्कूल की कक्षा के ब्लैकबोर्ड पर लिखी गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल के प्रधान पाठक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह घटना सारंगढ़ के बरमकेला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोईरडीह की है, जहां शासकीय प्राथमिक शाला के ब्लैकबोर्ड पर धमकी लिखी गई। आज सुबह जब स्कूल खुला तो प्रधान पाठक ने यह धमकी देखी और तुरंत गांव के सरपंच के साथ मिलकर बरमकेला थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस घटना की सूचना मिलते ही स्कूल पहुंची और आरोपी की हैंडराइटिंग और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरी कोशिश में जुटी है कि जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ कर मामले का खुलासा किया जा सके।