
जिले में पिछले चार-पाँच दिनों से हो रही अत्यधिक वर्षा के कारण कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने जिले के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में आगामी तीन दिवस (27, 28 एवं 29 जुलाई 2024) तक अवकाश घोषित कर दिया है।


जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया है और अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। हालांकि, यह अवकाश शिक्षकगण, विद्यालयीन स्टॉफ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के लिए लागू नहीं होगा। इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।



https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

