रंगोली से बनाया नाग देवता का जीवंत चित्र…..नाग पंचमी पर ग्रामीण अंचल के पेंटर राजकुमार की हो रही प्रशंसा

0
119

 

सक्ती–: प्रशासनिक अधिकारियों के नगर भ्रमण के दौरान लिए गए चित्र का हूबहू पेंटिंग कर चर्चा में आए ग्राम पंचायत हरदा के पेंटर राजकुमार यादव ने एक बार पुनः अपने रंगोली आर्ट से सबका दिल जीत लिया है नाग पंचमी पर्व पर पेंटर राजकुमार यादव ने नाग देवता का जीवंत चित्रण कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया ज्ञात हो कि एक समय ऐसा था जब राजकुमार यादव के पास हुनर होने के बाद भी उन्हें कोई पहचानता नहीं था लेकिन वर्तमान समय में उनकी कला के सभी कायल हैं और राजकुमार यादव के द्वारा की गई पेंटिंग पर उन्हें बधाई दी जा रही है वर्तमान समय में राजकुमार यादव की पेंटिंग की चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी है वहीं अब क्षेत्रीय नागरिक राजकुमार यादव के पास पेंटिंग बनाने उनसे संपर्क करने लगे हैं

कोरबा शहर के दीवालों पर किया आकर्षक पेंटिंग

स्मार्ट सिटी के रूप में कोरबा को अत्यधिक सुंदर बनाने के लिए कोरबा शहर के कई दीवालों पर पेंटिंग कार्य कराया गया जिसमें राजकुमार यादव के द्वारा कई जगह आकर्षक पेंटिंग की गई है जिसकी प्रशंसा हो रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here