अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना संस्था ने धूमधाम से मनाया सावन उत्सव, रैम्प वॉक और लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता रही खास आकर्षण

0
170

रायपुर: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना संस्था द्वारा शनिवार, 10 अगस्त को होटल ग्रांट राजपूताना में धूमधाम से सावन उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रतीक चिन्ह के साथ रैम्प वॉक और लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहे।

रैम्प वॉक में विभिन्न थीमों पर आधारित कैटवॉक हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने तलवार, तिरंगा, पौधा, मुरली, सोलह श्रृंगार जैसी थीमों पर अपने प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति तिरंगा थीम पर लक्ष्मी ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, पौधा रोपण थीम पर स्वाति ठाकुर द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि राजपूताना तलवार थीम पर अर्पणा सिसोदिया ने तृतीय स्थान हासिल किया। सांत्वना पुरस्कार आशा सिंह, रचना ज्वार, उर्मिला सिंह, निधि राजपूत, रश्मि सिंह, सोनाली सिंह, और नमिता सिंह को प्रदान किए गए।

लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता में उर्मिला सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वंदना सिंह द्वितीय स्थान पर रहीं, और तान्या ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार मनीषा ठाकुर और दर्शिका चौहान को प्रदान किए गए।

इस अवसर पर सावन नृत्य संगीत, वन मिनट गेम, सावन तीज स्टाल, और स्वादिष्ट स्वल्पाहार का भी आयोजन किया गया। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतू सिंह ने इस दौरान प्रिया सिंह को मीडिया प्रभारी के पद पर नियुक्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हास्य कवियत्री शशि दुबे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंचन लता चौहान, विजिया ठाकुर, शारदा ठाकुर, मधु मालती, रश्मि चौहान, सुष्मिता अग्निवंशी, रश्मि बैस, स्वेता बैस, और प्रिया सिंह की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here