स्वतंत्रता दिवस पर श्रीमती शकुन डहरिया ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ……..

0
145

 

राजश्री सद्भावना समिति की अध्यक्ष श्रीमती शकुन डहरिया ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि यह दिन हमें उन स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर भारत को स्वतंत्रता दिलाई।

इस गौरवशाली दिवस पर, श्रीमती शकुन डहरिया ने स्वतंत्रता दिलाने वाले सभी अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों और भारतवासियों के संघर्ष, सहयोग, बलिदान एवं सहभागिता को नमन किया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से भारत को उन्नत, खुशहाल, और समृद्ध बनाए रखने हेतु संकल्प लेने का आह्वान भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here