स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ पर आदर्श हाई स्कूल मठ परा में कार्यक्रम आयोजित, पूनम पांडे बनीं मुख्य अतिथि

0
65

 

स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर मोहल्ला विकास समिति एवं झोपड़ी संघ द्वारा संचालित आदर्श हाई स्कूल मठ परा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस और ऐश्वर्या जन समर्थन सेवा समिति की अध्यक्ष, श्रीमती पूनम पांडे को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

 

स्कूल के बच्चों ने गीत, संगीत, और कविताओं के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें “स्वागतम” गीत के साथ अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकगण, बच्चों के साथ-साथ स्कूल समिति के अध्यक्ष अरुण निर्मलकर, गोपाल दुबे, सचिव राजेश धनगर, दसरू देवांगन, पवन नामदेव, राजेश श्रीवास्तव, सत्यनारायण निर्मलकर, उगेश निर्मलकर, कृष्ण कुमार यादव और सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here