छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय व्हीलचेयर रग्बी चयन शिविर का शुभारंभ

0
49

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ व्हीलचेयर रग्बी एसोसिएशन और जन सामर्थ्य कल्याण समिति द्वारा दिव्यांग एवं अपेक्षित वर्गों के लिए आयोजित छत्तीसगढ़ राज्यस्तरीय व्हीलचेयर रग्बी चयन शिविर और कार्यशाला का शुभारंभ आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर स्थित शारीरिक शिक्षा विभाग के मल्टीपरपज हाल में हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री वीरेन्द्र सिंह तोमर (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़, करणी सेना) और सहयोग अतिथि श्री विकास चौरसिया (नेशनल डेवलपमेंट मैनेजर, IRFU) तथा Md. Kaif (इंडियन व्हीलचेयर रग्बी कोच) की उपस्थिति में इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

इस दो दिवसीय कार्यशाला में चयनित खिलाड़ी 1 और 2 अक्टूबर को ग्वालियर, मध्यप्रदेश में होने वाली 6वीं राष्ट्रीय व्हीलचेयर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इस शिविर में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए 40 से अधिक दिव्यांग जनों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों को टी-शर्ट वितरित करके किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ व्हीलचेयर रग्बी संगठन के अध्यक्ष राकेश सिंह ठाकुर और कोच श्री शिवेंद्र यादव भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सोमराज साहू ने किया।

मुख्य अतिथि ने दिव्यांग खिलाड़ियों को खेलों में सहभागिता के लिए प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों की प्रेरणा दी और इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here