BREAKING : Bhilai MLA Devendra Yadav , भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को कोर्ट से मिली जमानत

0
1600

 

भिलाई: भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को 10 साल पुराने मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सीजीएम मनीष कुमार दुबे की कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। मामला बिलासपुर के अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी में हुए एक घेराव से जुड़ा है, जब देवेंद्र यादव ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ यूनिवर्सिटी का घेराव किया था।

10 साल पहले इस घटना के संबंध में सिटी कोतवाली पुलिस ने देवेंद्र यादव और अन्य नेताओं के खिलाफ धारा 147 और 427 आईपीसी के तहत केस दर्ज किया था। कोर्ट में पेश न होने के कारण उनके खिलाफ स्थाई वारंट भी जारी हुआ था। आज कोर्ट ने प्रोडक्शन वारंट पर सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत प्रदान की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here