Urfi Javed , उर्फी जावेद का बड़ा खुलासा: 3 साल से नहीं किया ये काम एक शो में किया यह खुलासा

0
538

 

अपने अतरंगी अंदाज से लोगों को दीवाना बनाने वाली मॉडल और एक्ट्रेस उर्फी जावेद आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उर्फी हमेशा चर्चा में रहती हैं, और उनका नाम आते ही खबर में मसाले की कोई कमी नहीं होती। इस बार उर्फी अपने नए शो ‘फॉलो कर लो यार’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस शो में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और सेक्स को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है, जिससे हर कोई हैरान रह गया है।

शो में किया चौंकाने वाला खुलासा

इस शो के एक एपिसोड में, उर्फी जावेद अपने कुछ दोस्तों के साथ बातचीत करते हुए नजर आईं। इस दौरान उनकी एक दोस्त ने उनसे सवाल किया, “आप नए-नए लोगों से मिलती रहती हैं और ट्रैवल करती रहती हैं, तो क्या आपने कभी कुछ नहीं किया?” इस सवाल का जवाब उर्फी ने बेबाकी से दिया और कहा, “मैंने 3 साल से सेक्स नहीं किया। मैंने तो किसी आदमी को 3 साल से किस भी नहीं किया। इतना ही नहीं, मैं किसी के साथ रोमांटिकली इन्वॉल्व भी नहीं हुई हूं।”

प्राइवेट जेट का इंतजार!

उर्फी ने इसके पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि उन्होंने 3 साल पहले एक कसम खाई थी कि जब तक उनके पास प्राइवेट जेट नहीं होगा, तब तक वह किसी से भी रोमांटिकली इन्वॉल्व नहीं होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी लाइफ में हमेशा से “हाईपर इंडिपेन्डेंट” रही हैं और वह किसी के सामने खुद को कमजोर नहीं दिखाना चाहतीं।

फैशन दीवा का असली रूप

बता दें कि उर्फी जावेद की हालिया रिलीज सीरीज ‘फॉलो कर लो यार’ उनकी जिंदगी पर आधारित है, जिसमें उनका असली रूप नजर आ रहा है। न सिर्फ इस सीरीज में बल्कि उर्फी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ और ‘कसौटी जिंदगी की’ जैसे टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं और अपने बेबाक अंदाज और फैशन के लिए जानी जाती हैं।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here