BREAKING NEWS : राजधानी रायपुर में पुलिस जवान द्वारा लॉ स्टूडेंट से दुष्कर्म, आरोपी पर मामला दर्ज

0
733

 

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक पुलिस जवान ने एक लॉ स्टूडेंट से दुष्कर्म किया है। आरोपी जवान चंद्रमणि ने अपने ही कार में इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। यह मामला रायपुर के माना थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी जवान चंद्रमणि पुलिस अकादमी में तैनात है। उसने अपनी कार में युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और घटना की गहन जांच की जा रही है।

पुलिस की जांच के बाद ही इस घटना से जुड़ी और अधिक जानकारी सामने आ पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here