राजधानी में कक्षा 10वीं की छात्रा के साथ फार्म हाउस पर बुलाकर किया दुष्कर्म

0
450

 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ईटखेड़ी थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीड़िता कक्षा 10वीं की छात्रा है और फार्म हाउस पर उसे बंधक बनाकर उसके साथ ज्यादती की गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

फार्म हाउस पर बुलाकर किया दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार, 15 वर्षीय किशोरी 28 अगस्त की सुबह 8 बजे अपने गांव से मारुति वैन से स्कूल गई थी। स्कूल के सामने इरफान खान का फार्म हाउस है। इरफान गांव में किशोरी के पड़ोस में रहता है, जिसे वह ‘चाचा’ कहकर बुलाती है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे के बीच लंच टाइम में जब वह स्कूल परिसर में खेल रही थी, तभी इरफान चाचा ने स्कूल के पास आकर कहा कि तुम्हारी मां ने मेरे फार्म हाउस के कमरे में कुछ सामान रखा है, आकर ले लो।

दरवाजा बंद कर किया दुष्कर्म

छात्रा जब सामान लेने के लिए फार्म हाउस के कमरे में चली गई, तो इरफान ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और कहने लगा कि “मैं तुमसे प्यार करता हूं।” इतना कहने के बाद आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद किशोरी किसी तरह अपने घर वापस पहुंची।

मां-बाप को सुनाई आपबीती

घर पहुंचने पर छात्रा ने अपने माता-पिता को घटना की आपबीती बताई। इस घटना के बाद किशोरी की तबीयत भी खराब होने लगी। माता-पिता ने सात दिन बाद उसे थाने ले जाकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर इरफान के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

आरोपी गिरफ्तार

भोपाल के एडिशनल एसपी नीरज चौरसिया ने बताया कि एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल प्रकरण पंजीबद्ध किया। पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस मामले ने एक बार फिर से समाज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन से उम्मीद की जा रही है कि वह इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएगा।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here