मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने अयोध्या में रामलला सहित पांच तीर्थों के दर्शन के लिए पर जा रहे कार्यकर्ताओं को झंडी दिखा कर रवाना किया

0
188

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने अयोध्या, बनारस, प्रयागराज, चित्रकूट, मैहर की पांच तीर्थ यात्रा पर जा रहे रायपुर जिले के धरसींवा क्षेत्र के तीन मंडलों के 600 कार्यकर्ताओं को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया।

मुख्यमंत्री श्री साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह ने इन तीर्थ यात्रियों को ले कर जा रही 13 बसों को आज विधानसभा के पास शीतल बाड़ी से झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शुभ अवसर पर जब भगवान गणेश घर घर में विराजमान हैं आप लोग पांच तीर्थ के दर्शन के लिए जा रहे हैं।छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के लिए रामलला तीर्थ दर्शन योजना प्रारंभ की है। यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के समय प्रारंभ की गई तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने अपने समर्पण और मेहनत से विधानसभा और लोकसभा क्षेत्र में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई। उनसे किए गए वायदे के अनुसार आज इस क्षेत्र के 600 कार्यकर्ता पांच तीर्थो की यात्रा पर जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीर्थों के दर्शन के दौरान श्रद्धालु अपने घर परिवार के साथ छत्तीसगढ़ की खुशहाली, समृद्धि के लिए भी आशीर्वाद मांगें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका और प्रभु राम का ननिहाल है। यहां सदैव खुशहाली हो ऐसी कामना आप सभी तीर्थों के दर्शन के दौरान करें। हम सब आप लोगों को प्रणाम करने के लिए यह आए हैं। आपकी यात्रा मंगलमय हो। इस अवसर पर अतिथियों ने तीर्थयात्रियों का स्वागत किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि हम लोग पांच तीर्थों के दर्शन के लिए जा रहे आप लोगों को प्रणाम करने और शुभकामनाएं देने आए हैं। उन्होंने कहा कि आप लोग पुण्य काम में जा रहे हैं आप पर इंद्रदेव की कृपा है। इस पुण्य काम में सहयोग देने वालों को पुण्य भी मिलेगा। आपकी यात्रा मंगलमय हो। तीर्थ दर्शन के दौरान आप छत्तीसगढ़ में सुख, शांति और समृद्धि के लिए भी प्रार्थना करिएगा।

स्वागत भाषण धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा ने दिया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरी शंकर अग्रवाल ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विधायक गुरु श्री खुशवंत साहेब, पूर्व विधायक श्री देवजी भाई पटेल सहित श्री नितिन अग्रवाल, श्री छगन मूंदड़ा सहित मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।श्री देवजी भाई पटेल भी कार्यकर्ताओं के साथ पांच तीर्थ यात्रा पर रवाना हुए।

https://hn24.in/wp-content/uploads/2025/12/IMG-20251218-WA0003.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here