बड़ी खबर : sex racket , सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने दो मकानों में छापेमारी कर 8 युवतियां और 2 पुरुष किए गिरफ्तार

0
350

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दो पुरुषों और आठ युवतियों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। कवर्धा शहर में लंबे समय से देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी थी।

पुलिस ने राजनांदगांव बायपास रोड और खुटु रोड पर स्थित दो अलग-अलग मकानों में छापा मारा। इस दौरान दोनों स्थानों पर 8 युवतियां और 2 पुरुष संदिग्ध स्थिति में पाए गए। पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

कवर्धा पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम देकर देह व्यापार के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और इस तरह की गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here