रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गणेश झांकी से पहले 15 गुंडों और चाकूबाजों को किया गिरफ्तार

0
433

 

रायपुर। गणेश झांकी से पहले रायपुर पुलिस ने गुंडागर्दी और अपराध पर लगाम लगाने के लिए बड़ी कार्रवाई की है। गुढियारी थाना पुलिस ने इलाके के 15 गुंडों और चाकूबाजों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है। इन सभी पर धारा 170/126, 135(3) BNS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अजय यादव, दीपक यादव, रूपेश कुमार साहू, निखिल बघेल, शिवा तांडी, ओमकार यादव, आकाश यादव, अविनाश मशुलकर, मयूर बेरवंश, मोहित कुमार शर्मा, दुधनाथ गुप्ता, लव कुश गुप्ता, राजेश कुमार गुप्ता, वीरेंद्र श्रीवास और शंभुदास मानिकपुरी शामिल हैं।

रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य गणेश झांकी प्रदर्शनी के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखना है, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here