व्हीआईपी सुरक्षा में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

0
197

 

रायपुर। दिनांक 18.09.2024 को पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायपुर के निर्देशन में उप पुलिस अधीक्षक, लाईन रायपुर द्वारा पुलिस ट्रांजिट मेंस, पुलिस लाईन रायपुर के सभागार में व्हीआईपी और वीवीआईपी सुरक्षा में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में श्री निलेश कुमार द्विवेदी ने सुरक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों से सुरक्षा खतरे का आकलन, सुरक्षा योजना और गोपनीय विषयों पर विस्तृत चर्चा की। व्हीआईपी के निवास पर तैनात गार्ड कमांडरों और अन्य सुरक्षा कर्मियों से सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी के दौरान आने वाली कठिनाइयों पर भी विचार साझा किए गए।

बैठक में सुरक्षा बल की वर्दी, वेपन की देखरेख, और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया गया। साथ ही स्थानीय पुलिस थानों के प्रभारी अधिकारियों के संपर्क नंबर संकलित करने और जवानों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट बनाए रखने के लिए व्यायाम की आवश्यकता पर चर्चा की गई। बैठक में रक्षित निरीक्षक वैभव मिश्रा, कंपनी कमांडर श्री शरबराज सिन्हा, श्री मिलमन मिंज, श्री हरि प्रसाद विश्व, प्लाटून कमांडर श्री रामूराम नरेटी सहित 120 कर्मचारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here